फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी सफ्रान की सहायता से भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फ़ाइटर जेट और स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की ताकत में और इज़ाफ़ा हो जायेगा भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट और फ्रांस की सफ्रान एयरोस्पेस के बीच पांचवी पीढ़ी के स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट का इंजन पूरी तरह से भारत में निर्मित करने के लिए करीब 7 अरब डॉलर का अनुबंध हो रहा है।
इस अनुबंध के तहत भारत को 400 से ज्यादा जेट इंजन भारत में ही बनाने की गारंटी मिलेगी।

भारतीय सेना की ताक़त बढ़ाएगा फ्रांस
शुरुआती 200 इंजनों में से 120 भारतीय वायुसेना के एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के लिए और 80 इंजन भारतीय नौसेना के दो इंजनों वाले डेक-बेस्ड फाइटर के लिए निर्मित किये जायेंगे “एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट” भारत की पांचवीं पीढ़ी का अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट प्रोग्राम है

“एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट” भारत की पांचवीं पीढ़ी का अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट प्रोग्राम है
इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय नौसेना और वायुसेना के लिए 400 से 600 इंजनों का निर्माण किया जायेगा जिनसे भविष्य में इंजनों को बदलना और अपग्रेड करना संभव होगा …देखा जाए तो इस तरह भारतीय सेना के लिए 6ठी पीढ़ी के फाइटर जेट के इंजनों के लिए भी ज़मीन तैयार की जा रही है। योजना के अनुसार AMCA



