छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में एक बंद मकान से चार शव मिलने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मकान से बदबू फैलने की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो एक खौफनाक राज सामने आया। पुलिस को कमरे के भीतर जगह-जगह खून के छींटे और जमीन में शव दफनाने के निशान मिले हैं।




