एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट, ‘कांटा लगा’ गाने से हुई थीं फेमस अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने दुनिया को कम ही उम्र में अलविदा कह दिया. 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया. आइकॉनिक म्यूज़िक वीडियो ‘कांटा लगा’ ने उन्हें रातों-रात फेमस बनाया था.
शेफाली बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी थीं shefali Jariwala passes away अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टर एक्ट्रेस की जान बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी निधन की ख़बर से मनोरंजन इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर छा गई.

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अंधेरी के लोखंडवाला इलाके़ में रहती थीं. मौत की वजह अभी साफ़ नहीं है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, शेफ़ाली का शव पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है. इस बीच फ़ॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए उनके घर पहुंची. शेफ़ाली के निधन की ख़बर आने के बाद टीवी और फ़िल्म जगत की कई हस्तियों ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.








