56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव – इफ्फी 2025 का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2025 तक गोवा के पणजी में किया जाएगा। इफ्फी के लिए मीडियाकर्मियों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मान्यता प्राप्त मीडिया पेशेवरों को दुनिया भर के प्रख्यात फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के साथ फिल्म स्क्रीनिंग, पैनल चर्चा, मास्टरक्लास और नेटवर्किंग सत्रों तक विशेष पहुँच प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त, भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान 18 नवंबर 2025 को विशेष रूप से मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों के लिए एक फिल्म मूल्यांकन पाठ्यक्रम आयोजित करेगा। सभी इच्छुक मीडिया पेशेवर पीआईबी पोर्टल के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधि के रूप में इसके लिए पंजीकरण करा सकते हैं





