Spread the love

1

मां भारती की वंदना करने वाले राष्ट्र गीत वन्देमातरम् की रचना हुए 150 वर्ष पूर्ण हुए….इस ऐतिहासिक अवसर के उपलक्ष्य में आज 7 नवम्बर को नयी दिल्ली के इंदिरागांधी इनडोर स्टेडियम में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कई चरणों में संपन्न होने वाले “सामूहिक राष्ट्रीय गीत स्मरणोत्सव कार्यक्रम” का शुभारम्भ किया …इस आयोजन के दौरान वन्देमातरम् के इतिहास पर केन्द्रित एक लघु वृतचित्र का भी प्रदर्शन किया गया और स्मारक डाक टिकट और सिक्के का विमोचन किया गया…..देश भर में कार्यक्रम का पहला चरण 7 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक , दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026 तक , तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त 2026 तक और चौथा चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 तक चलेगा……इस दौरान ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी शासकीय कार्यालयों , शैक्षिक और अन्य संस्थानों में साल भर चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे
“वन्दे मातरम्” गीत संस्कृत में लिखा गया है, जो भारतीय साहित्य की एक महत्वपूर्ण भाषा है और इसकी साहित्यिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाता है।संस्कृत गीत वन्दे मातरम् बंकिमचन्द्र चटर्जी द्वारा बाँग्ला लिपि में लिखा गया था जो पहली बार 1882 में छपे उनके उपन्यास आनन्द मठ का हिस्सा था.. समय के साथ, यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए विदेशी सत्ता के खिलाफ प्रतिरोध का नारा बन गया। वंदे मातरम को बैठकों, जुलूसों और सार्वजनिक सभाओं में एक प्रेरणादायक गीत के रूप में गाया जाने लगा। वर्ष गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने वर्ष 1896 में कलकत्ता में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस की वार्षिक बैठक में वंदे मातरम का पाठ किया था। इसने सदियों की गुलामी से कमजोर भारत में नई जान फूंक दी। 24 जनवरी 1950 को भारत की संविधान सभा द्वारा आधिकारिक रूप से राष्ट्रगीत के रूप में अपनाए जाने के बाद, संविधान सभा के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वंदे मातरम को राष्ट्रगान जन-गण-मन के समान ही सम्मान देने ही घोषणा की।
सन् 2003 में, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस द्वारा आयोजित एक अन्तरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में, उस समय तक के सबसे मशहूर दस गीतों का चयन करने के लिये दुनिया भर के लगभग 7 हज़ार गीतों को चुना गया था और बी०बी०सी० के अनुसार 155 देशों के लोगों ने इस चयन में मतदान किया था जिसमें वन्दे मातरम् शीर्ष 10 गीतों में दूसरे स्थान पर था।

बंकिमचंद्र चटर्जी की पहचान बांग्ला कवि, उपन्यासकार, लेखक और पत्रकार के रूप में थी । उनकी प्रथम प्रकाशित रचना अंग्रेज़ी में प्रकाशित “राजमोहन्स वाइफ” थी। उनकी पहली प्रकाशित बांग्ला कृति थी ‘दुर्गेशनंदिनी’ मार्च जो 1865 में प्रकाशित हुई छपी थी… उन्होंने 1872 में मासिक पत्रिका “बंगदर्शन” भी प्रकाशन किया था । अपनी इस पत्रिका में उन्होंने 1873 में विषवृक्ष नामक अपने उपन्यास का क्रमिक रूप से प्रकाशन किया था । बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का जन्म उत्तरी चौबीस परगना के कंठालपाड़ा, नैहाटी में एक परंपरागत और समृद्ध बंगाली परिवार में हुआ था। उनकी शिक्षा हुगली कॉलेज और प्रेसीडेंसी कॉलेज में हुई…..शिक्षा समाप्ति के तुरंत बाद उनकी नियुक्ति डिप्टी मजिस्ट्रेट के पद पर हो गई। बंकिमचंद्र चटर्जी कुछ काल तक बंगाल सरकार के सचिव पद पर भी….. 8 अप्रैल 1894 को उनका निधन हुआ।

सोर्स : ई नवभारत रायपुर / आकशवाणी समाचार
टैग्स : वन्दे मातरम्, राष्ट्रगीत वन्देमातरम्,आनन्द मठ,सामूहिक राष्ट्रीय गीत स्मरणोत्सव कार्यक्रम


2–प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल वाराणसी का दौरा करेंगे और चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाडि़यों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फ़िरोज़पुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। इन ट्रेनों से यात्री कम समय में यात्रा कर सकेंगे। इसका उद्देश्‍य पर्यटन और देश भर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

सोर्स : आकशवाणी समाचार
टैग्स : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल,वाराणसी,वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

3–बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज़

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। एनडीए और महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के अलावा दूसरे दलों के नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। सीमांचल, मगध, शाहाबाद और चंपारण क्षेत्र के जिलों में विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं…..विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

सोर्स : आकशवाणी समाचार
टैग्स : बिहार विधानसभा चुनाव,दूसरा चरण


4–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज औरंगाबाद और कैमूर ज़िले में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज औरंगाबाद और कैमूर जिले में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जमुई और भागलपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे पूर्णिया में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो में भी भाग लेंगे। श्री अमित शाह पटना में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा के ही वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिले में अलग-अलग सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गया और रोहतास में जनसभाओं में शामिल होंगे। वहीं, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद यादव पूर्णिया, अररिया, भागलपुर और बांका में 18 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर नवादा में रोड शो में भाग लेंगे जबकि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव औरंगाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे…..इससे पहले, विधानसभा चुनाव में पहले दौर का मतदान कल शांतिपूर्ण संपन्‍न हो गया। इस चरण में रिकॉर्ड 64 दशमलव छह-छह प्रतिशत वोट डाले गए और एक हजार तीन सौ 14 प्रत्‍याशियों का चुनावी भाग्‍य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है। इस दौर के प्रमुख उम्‍मीदवारों में भाजपा नेता और उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्‍हा के साथ नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 16 मंत्री राजद नेता और महा गठबंधन के मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार तेजस्‍वी प्रसाद यादव हैं।

सोर्स : आकशवाणी समाचार
टैग्स : बिहार विधानसभा चुनाव,दूसरा चरण,औरंगाबाद,कैमूर,जन सभा, नीतीश कुमार


5–राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिन की यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से अंगोला और बोत्सवाना की छह दिन की यात्रा पर जाएंगी। यह किसी भी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के सचिव-पूर्वी क्षेत्र सुधाकर दलेला ने बताया कि अपनी यात्रा के पहले चरण में, राष्ट्रपति कल से 11 नवंबर तक अंगोला की यात्रा पर रहेंगी।

सोर्स : आकशवाणी समाचार
टैग्स : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु,राजकीय यात्रा,अंगोला,बोत्सवाना

6–आईसीसी क्रिकेट महिला विश्‍व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम ने कल नई दिल्‍ली में भेंट की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

आईसीसी क्रिकेट महिला विश्‍व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम की सदस्‍यों ने कल नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्‍ट्रपति ने टीम को बधाई दी और कहा कि भारतीय टीम ने इतिहास रचा है और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन गई हैं…..आप सब सुपरस्टार हैं। आज आप सब शिखर पर हैं। शिखर पर बने रहना बहुत बड़ी चुनौती होती है, लेकिन मुझे विश्वास है कि जिन क्षमताओं के बल पर आप सबने इतिहास लिखा है, उन्हीं क्वॉलिटीज़ के बल पर आप भविष्य में भी इंडियन क्रिकेट को शिखर पर बनाए रखेंगे।

सोर्स : आकशवाणी समाचार
टैग्स : आईसीसी क्रिकेट महिला विश्‍व कप 2025,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारतीय महिला क्रिकेट टीम

7–वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज असम के दो दिवसीय दौरे पर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज असम का दौरा करेंगी। वे दो दिवसीय दौरे में गुवाहाटी की दो प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी और एक विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगी। वित्त मंत्री गुवाहाटी में अत्याधुनिक नदी टर्मिनल, गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल और रिवरफ्रंट परियोजना का उद्घाटन करेंगी और मोरीगांव ज़िले में जगीरोड सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थल का भी दौरा करेंगी।

सोर्स : आकशवाणी समाचार
टैग्स : वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन,दौरा,असम, जगीरोड सेमीकंडक्टर संयंत्र, गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल,नदी टर्मिनल


8–आज से भारतीय हॉकी राष्ट्रव्यापी शताब्दी समारोह आरंभ

भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य आज से राष्ट्रव्यापी समारोह शुरू हो रहे हैं जिनके तहत 550 जिलों में एक हजार चार सौ से अधिक मैच खेले जाएँगे। मुख्य कार्यक्रम सुबह साढ़े आठ बजे नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा, जिसमें हॉकी के गौरवशाली सफर को दर्शाने वाले कई विशेष कार्यक्रम होंगे। केंद्रीय मंत्री एकादश और हॉकी इंडिया की पुरुष और महिला मिश्रित एकादश के बीच 30 मिनट का एक प्रदर्शनी मैच होगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों राष्ट्रीय टीमों के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके बाद हॉकी के दिग्गजों को सम्मानित किया जाएगा…….देश की हॉकी विरासत को यादगार बनाने वाले खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि के रूप में एक आधिकारिक स्मारक खंड “भारतीय हॉकी के 100 वर्ष” का विमोचन किया जाएगा। स्टेडियम में एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुके भारत को दुनिया के सबसे सफल हॉकी राष्ट्र का दर्जा प्राप्त है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *