कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी आज नई दिल्ली में शुभारंभ करेंगे वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 14वें चरण का

Spread the love

कोयला मंत्रालय ने बताया है कि नीलामी के लिए पूर्ण तथा आंशिक रूप से खोजे गए कोयला ब्लॉकों का एक नया सेट पेश किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य व्यापार सुगमता बढाना, विविध क्षेत्रों से निवेश आकर्षित करना और उद्योगजगत की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान कोयला मंत्रालय दो परिवर्तनकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म, कोयला भूमि अधिग्रहण, प्रबंधन और भुगतान – क्लैम्प पोर्टल और कोयला शक्ति डैशबोर्ड का भी शुभारंभ करेगा।

कोयला मंत्रालय 29 अक्टूबर से शुरू करेगा 14वीं खदान नीलामी, लॉन्च होंगे 2 नए डिजिटल पोर्टल

पहली बार शामिल होगा अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन (UCG) के प्रावधान, गहराई से निकाला जाएगा कोयला

मंत्रालय ने कहा कि वह पहली बार नीलामी ढांचे में भूमिगत कोयला गैसीकरण-यूसीजी के प्रावधान शुरू कर रहा है। इसमें अनुभवी तथा नई कंपनियों और प्रौद्योगिकी-संचालित उद्यमों से भागीदारी आमंत्रित की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि इस नई नीलामी दौर में पूरी तरह से खोजी गई (fully explored) और आंशिक रूप से खोजी गई (partially explored) दोनों तरह की कोयला खदानें पेश की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक निवेशकों — खासकर नई और तकनीक आधारित कंपनियों — को आकर्षित किया जा सके।

UCG से निकलेगा गहराई में दबा कोयला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *