एयर POLUTIN से दिल्ली की हवा जहरीली हुई: दीपावली सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद धड़ल्ले से आतिशबाजी हुई

Spread the love

हर साल की तरह इस बार भी दीपावली पर दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई। सोमवार (13 नवंबर) को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 900 के ऊपर चल गया। सुबह 6 बजे के करीब जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में AQI 910, लाजपत नगर में 959 और करोल बाग में 779 दर्ज किया गया।

रविवार (12 नवंबर) को दिल्ली में AQI 202 रिकॉर्ड किया गया था। दिल्ली में दीपावली के दिन 7 साल बाद हवा सबसे साफ थी। इससे पहले साल 2022 में दीपावली पर दिल्ली में AQI 312, 2021 में 382, ​​2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 दर्ज किया गया था।

दिल्ली में 9 और 10 नवंबर को बारिश के बाद प्रदूषण करीब 50 फीसदी कम हो गया था। 11-12 नवंबर को दिल्ली में AQI 250 से कम था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दीपावली पर जमकर आतिशबाजी हुई, जिससे 23 घंटे में प्रदूषण बढ़ गया। पटाखों के धुएं से दिल्ली में काली धुंध छा गई है।
NCR के 6 शहर देश में सबसे प्रदूषित

दीपावली के बाद दिल्ली से सटे शहरों की एयर क्वालिटी भी खराब हो गई है। AQI.in के रियल टाइम डेटा के मुताबिक, 13 नवंबर को सुबह 11 बजे देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में छह शहर नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *